फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Contractor dies after falling from train

Pratapgarh News: ट्रेन से गिरकर ठेकेदार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies after falling from train
गरीब रथ से वाराणसी जा रहे पीवीसी पैनल लगाने के ठेकेदार आसिफ अली खान की पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रायबरेली के रंगमहल थाना क्षेत्र के चिड़ियाखाना निवासी 33 वर्षीय आसिफ अली खान पीवीसी पैनल और पेंटिंग कराने की ठेकेदारी का काम करते थे। वह अलग-अलग शहरों में अपने कारीगरों से काम कराने का ठेका लेते थे। काम के सिलसिले में आसिफ भोर में घर से वाराणसी के लिए निकले। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर वह गरीब रथ में सवार हुए। करीब सात बजे पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन के गेट पर खड़े आसिफ की नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अनीस यादव मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना जीआरपी को दी। उसके पास मिले पहचान पत्र व मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोपहर बाद उसका भाई आदिल रिश्तेदारों के साथ पहुंचा। भाई के शव की शिनाख्त करने के बाद वह रोते हुए बेसुध हो गया। साथ आए लोगों ने उसे संभाला। मृतक चार बहन व दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed