फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Contractor beats SDO publicly in Pratapgarh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में ठेकेदार ने एसडीओ को सरेआम पीटा, अगवा करने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Contractor beats SDO publicly in Pratapgarh
बिजली विभाग के ठेकेदार और उसके गुर्गों ने बिल न पास करने पर गौरा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ वीरेंद्र कुमार मौर्य को बुधवार की शाम सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अगवा करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। गंभीर रूप से घायल एसडीओ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले मेंं पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे एसडीओ वीरेंद्र मौर्य चेकिंग करने के लिए जेई राहुल मौर्य, संविदाकर्मी राम अवधेश, अभय यादव, लाइनमैन रामचंद्र, सहायक लाइनमैन संदीप कुमार व चालक के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीओ का आरोप है कि इसी दौरान फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ निवासी बिजली विभाग का ठेकेदार अन्नू सिंह पांच लोगों के साथ चार पहिया गाड़ी से पहुंचा। पहुंचते ही बिल के सिलसिले में बात करते हुए मारपीट करने लगा। एसडीओ व कर्मचारी जान बचाने के लिए वाहन की ओर भागे तो दौड़ाकर पीटा। एसडीओ को अपने वाहन में जबरन बैठाने लगा। उनके दो मोबाइल तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के साथ बिलिंग सुपरवाइजर रंजीत यादव ने भी धमकाया। कहा कि वह बिलिंग चाहे जैसे करे। वह कौन होते हैं रोकने वाले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो उनकी जान बची।
कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि ठेकेदार समेत अन्य लोगों ने कर्मचारी राम अवधेश व अभिषेक मिश्रा को भी पीटा। सरकारी कार्य बाधित किया। कर्मचारियों के साथ एसडीओ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद उन्हें व कर्मचारियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जहां एसडीओ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ठेकेदार अन्नू सिंह, रंजीत यादव, अभिषेक मिश्रा, आजाद तिवारी व एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विनय प्रभाकर साहनी, सीओ रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article