फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Constable's father died due to drowning in the pit

Pratapgarh News: सिपाही के पिता की गड्ढे में डूबने से मौत

Mon, 17 Jul 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Constable's father died due to drowning in the pit
20 घंटे बाद निकाला जा सका शव, गंगा एक्सप्रेस वे के लिए की गई थी खोदाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के बदल का पुरवा बदगवां गांव निवासी सिपाही लाल बहादुर के पिता अयोध्या प्रसाद यादव (63) की गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तकरीबन बीस घंटे बाद शव को निकाला जा सका। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
रविवार को अयोध्या प्रसाद यादव घर से भैंस चराने निकला था। गांव के बगल ही गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए खोदाई की जा रही थी। बारिश में उसने तालाब का रूप ले लिया है। इस दौरान अयोध्या की भैंस पानी भरे गड्ढे में चली गई। भैंस को पानी से बाहर निकालने की कोशिश में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन कोई भीतर घुसने का साहस नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने कई लोगों की मदद से खोजबीन की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को बाहर से आए गोताखोरों की मदद से 20 घंटे बाद अयोध्या का शव मिला। मृतक अयोध्या के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा रामपाल गुड़गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझला लाल बहादुर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। तीसरा बेटा लवलेश अभी पढ़ाई कर रहा है। दो बेटियां आशा देवी तथा लल्ली की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद पत्नी भोथा का रो-रोकर बुरा हाल है। महेशगंज थाने के एसएसआई विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed