फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   constable checking pistol of miscreants shot in leg

Pratapgarh News: बदमाशों की पिस्टल चेक कर रहे सिपाही के पैर में लगी गोली

Thu, 31 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
constable checking pistol of miscreants shot in leg
बदमाशों की पिस्टल जांचते समय बृहस्पतिवार की शाम कंधई थाने में तैनात सिपाही ओम प्रकाश यादव गोली लगने से घायल हो गए। घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसरों ने भी घटना की जानकारी ली और सिपाही का हाल पूछा।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद का रहने वाले ओम प्रकाश यादव कंधई थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर के साथ दीवानगंज क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में निकले थे। चौकी क्षेत्र में पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने दोनों को रोका तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों की तलाशी के दौरान उनके पास पिस्टल मिली। जिसे कब्जे में लेने के बाद उन्हें दीवानगंज पुलिस चौकी पूछताछ के लिए लाया गया। इस दौरान सिपाही ओम प्रकाश बरामद पिस्टल से कारतूस निकालने के बजाय जमीन की ओर नाल कर पिस्टल से फायर कर दिया। पत्थर से गोली टकराने के बाद ओम प्रकाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से वह सिपाही ओम प्रकाश घायल हो गए।
विज्ञापन

सिपाही को गली लगी देख पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से बरामद पिस्टल चेक करने के दौरान सिपाही के पैर में गोली लग गई। उसकी हालत ठीक है। बदमाशों से पूछताछ भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने बरती लापरवाही, हो सकती थी बड़ी घटना
थानाध्यक्ष के साथ हमराह ओम प्रकाश यादव ने बदमाशों को पकड़ने के बाद बड़ी लापरवाही बरती। तलाशी के बाद मिली पिस्टल का चैंबर चेक करने के बजाय उसे कमर में खोंस लिया। चौकी पहुंचने के बाद पिस्टल मेज पर रख दी। यहां भी किसी ने पिस्टल चेक करने से पहले उसे अनलोड करना बेहतर नहीं समझा। यदि पिस्टल की नाल जमीन की ओर न होती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed