फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   connive in belha

सीएमओ चुनाव में व्यस्त, मौज कर रहे डॉक्टर

Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ चुनाव में व्यस्त हो गए हैं। इसका फायदा लीलापुर पीएचसी के डॉक्टर और फार्मासिस्ट उठा रहे हैं। शनिवार दिन भर मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे, मगर अंत में उनको झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन



लक्ष्मणपुर ब्लाक के लीलापुर बाजार में शासन के आदेश पर उपस्वास्थ्य केन्द्र खुला हुआ है। उपकेन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बना हुआ है। इसके बाद भी वार्डब्वाय को छोड़ दिया जाए तो कोई नहीं रहता है। शनिवार सुबह डॉक्टर मोहम्मद शौकत, फार्मासिस्ट मानसिंह व लैबटेक्नीशिन बुधिराम स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं थे। जबकि वार्डब्वाय एक कुर्सी पर खुद बैठा था और थोड़ी देर में चिकित्सक के आने के बात कह रहा था। धीरे-धीरे दिन के करीब दो बज गए मगर डॉक्टर के साथ कर्मचारी नहीं आए। ऐसे में कई मरीज परेशान हो गए। अंत में क्षेत्र के एक झोला छाप डॉक्टर के पास जाकर वे अपना इलाज कराए। मुलतानीपुर  निवासी उदय प्रताप को इन दिनों सर्दी जुकाम हो गया है। वह शनिवार को दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र आया था। लीलापुर निवासी पूनम वर्मा व गीता वर्मा, मिश्रपुर निवासी कैलाश, मो. शकलैन, राकेश पांडेय, आशुतोष, सुशील कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग बगैर इलाज कराये लौट गये। लोगों ने सीएमओ से चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और समय से अस्पताल खुलने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed