फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen surround DM office, allege rigging in NEET

Pratapgarh News: कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen surround DM office, allege rigging in NEET
नीट में धांधली का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गत दिनों संपन्न हुए नीट के परिणाम में 67 छात्रों ने सौ प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं माइनस मार्किंग के बावजूद छात्रों ने 720 में से 718, 719 अंक प्राप्त किए। जबकि यह संभव नहीं है। प्रश्न गलत होने पर 5 अंक व एक प्रश्न छोड़ने पर 4 अंक कट जाते हैं, इतना ही नहीं उसमें बहुत से छात्र ऐसे भी हैं जिनको ग्रेस मार्क्स देकर इस श्रेणी में लाया गया है। जो भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे लगभग 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मांग पात्र के माध्यम से 580 से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों के परीक्षा केंद्रों के नाम सार्वजनिक किए जाने, 12वीं के बोर्ड के मार्क्स का मिलान नीट के टॉपर्स के साथ करने, जिन परीक्षा सेंटर पर औसत से ज्यादा हाई मार्क्स वाले परीक्षार्थी हैं, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी जारी करने की मांग की है। उन्होंने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने के साथ नीट को रद्द करने की मांग की। इस दौरान महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, फतेह बहादुर सिंह, मो.दिलशाद, भवानी शंकर दूबे, मासूम हैदर, संजय इश्तियाक, सुधीर तिवारी, अतुल पांडेय, अभिषेक तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed