फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress workers demonstrated at Jail Road crossing.

Pratapgarh News: जेल रोड क्राॅसिंग पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated at Jail Road crossing.
शहर के जेल रोड क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह 11 बजे फुट ओवर ब्रिज की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान जेल रोड क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम से स्कूली बच्चे, महिलाएं समेत सैकड़ों राहगीर परेशान हुए। रेलवे फाटक न बंद होने के कारण फिरोजपुर-पटना स्पेशल ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसे लोग किसी तरह से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। प्रदर्शन की खबर मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर नैंसी सिंह पहुंचीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। स्टेशन अधीक्षक जेपी मिश्र ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेसी लौटे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों की भीड़ को देखते हुए मौके पर आरपीएफ मौजूद रही। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान महेंद्र शुक्ल, वेंदात तिवारी, मो.इश्तियाक, राम शिरोमणि वर्मा, मीरा देवी, अंजली उपाध्याय, विजय प्रताप त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप,रियाज सुल्तान, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, राजेंद्र वर्मा, डॉ.दीपक शुक्ल, मासूम हैदर व उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री रवि भूषण सिन्हा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed