फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress President Brijendra Mishra, alumni association of EVI

इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र को कांग्रेस की कमान

Fri, 08 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress President Brijendra Mishra, alumni association of EVI
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार मिश्रा। - फोटो : PRATAPGARH
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे बृजेंद्र कुमार मिश्र को कांग्रेस ने नया जिलाध्यक्ष बनाया है। गुरुवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 13 जिलों के अध्यक्षों की सूची में बृजेंद्र कुमार मिश्र का नाम देखकर जिले के युवा कार्यकर्ता खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन

43 वर्षीय बृजेंद्र छात्र राजनीति के दौरान कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की कमान युवा के हाथों में सौंपकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि अब पार्टी चेहरे को नहीं, बल्कि मेहनत करने वालों को तवज्जो देगी।
विज्ञापन

जिले के बेलखरनाथधाम ब्लाक के डड़वा महोखरी गांव निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र जीवन से ही राजनीति के क्षेत्र में कदम रख दिया था। प्रयागराज स्थित सीएमपी डिग्री कालेज में वर्ष 1999 में छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद वह इलाहाबाद विवि में 2005-06 में उपाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए। अध्यक्ष चुने गए अजीत यादव को उस समय बर्खास्त कर दिया गया जब चुनाव बाद विवि प्रशासन को जानकारी हुई कि वह विवि का छात्र ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपाध्यक्ष रहे बृजेंद्र कुमार मिश्र को अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिल गई। विवि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले बृजेंद्र कुमार मिश्र कांग्रेस विंग के राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़ गए। युवक कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनने के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदों पर कार्य करने वाले युवा नेता को गुरुवार को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
बृजेंद्र पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के साथ ही अपनी उपस्थिति बनाए रखते थे। उनके मनोनयन पर शहर और रानीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे दगाकर खुशियां मनाईं।

सभी को मिलेगा सम्मान, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने और पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए युवाओं को अधिक महत्व देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed