{"_id":"653d3bcbb1465d85980deaeb","slug":"complaint-to-sdm-about-throwing-garbage-next-to-the-house-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-250593-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>घर के बगल कूड़ा फेंकने की एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>घर के बगल कूड़ा फेंकने की एसडीएम से शिकायत
Sat, 28 Oct 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के खरगपुर निवासी हरकेश बहादुर सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव के विक्रम प्रताप सिंह पंचायत मित्र हैं। आरोप है कि उन्होंने जबरन पीड़ित के घर के बगल घूर बना लिया है जिसमें वह कचरा तथा गंदगी डाल रहे हैं। घर के बगल गंदगी होने से पीड़ित परिवार में संक्रमित बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गयी है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
..............
भूमि विवाद में मां बेटी की पिटाई
स्थानीय थाने के पूरे पुनीत लखापुर गांव की सीमा देवी का आरोप है कि शनिवार दोपहर वह घर के समीप अपनी दुकान पर अपनी बेटी चांदनी के साथ बैठी थी। इसी बीच पड़ोस के तीन लोग वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे।
मना करने पर मारापीटा और उस जमीन से पीड़िता को अपनी दुकान हटा लेने की चेतावनी दी। एसओ निकेत भारद्वाज का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
...............
रंजिश में दंपती की पिटाई, तीन आरोपियों पर मुकदमा
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे भोजई पूरे भगवत गांव की शकुंतला देवी का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के श्याम लाल, उनके पुत्र सचिन तथा पुत्री शशि दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर पीड़िता व उसके पति को मारापीटा। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद