फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Compensation has not yet been given to 28 farmers by acquiring land of 58 farmers

58 किसानों की भूमि अधिग्रहण कर अभी 28 किसानों को नहीं दिया मुआवजा

Tue, 28 Dec 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Compensation has not yet been given to 28 farmers by acquiring land of 58 farmers
कोहडौर के समीप अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर टोल प्लाजा निर्माण के लिए सीमांकन करने को नाप करते ? - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर के मधुपुर गांव के पास टोल प्लॉजा का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। उनका आरोप था कि किसानों का मुआवजा दिए बगैर टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के धरौली व मधुपुर गांव के पास टोल प्लाजा निर्माण का मंगलवार को किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि टोल प्लाजा निर्माण के लिए कुल 58 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया। जमीन का राजस्व टीम ने सीमांकन कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्माण कराने के लिए ठेकेदार के मजदूर सहित राजस्व टीम के कर्मचारी पहुंचे। इस पर कमलेश कुमारी पांडेय, आरिफ, आसिफ, आकिब, अनवर, इबरार, वीरू पाल, कुलदीप सहित मुआवाजा नहीं पाने वाले 28 किसान मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुआवजा नहीं मिलने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। जब तक कोर्ट से अनुमति नहीं मिलती तब तक किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाएगा। टोल प्लाजा के लिए जमीन देने वाले 30 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। जबकि सर्किल रेट से अधिक की मांग पर 28 किसानों को अभी तक मुआवजा की धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed