फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Colors and routes of 11,344 auto-e-rickshaws determined

Pratapgarh News: 11,344 ऑटो- ई-रिक्शा के रंग व मार्ग निर्धारित

Thu, 21 Dec 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Colors and routes of 11,344 auto-e-rickshaws determined
शहरियों के लिए सिरदर्द बने 11,344 ऑटो व ई-रिक्शा के रंग व मार्ग का निर्धारण हो गया। सड़क सुरक्षा समिति की संस्तुति के बाद एक जनवरी 2024 से नई व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति ने चिलबिला सोनावां सीमा से जोगापुर सीताराम धाम मंदिर पर हरी पट्टी के 1869 ऑटो व ई-रिक्शा सवारियां लेकर फर्राटा भर सकेंगे। यूपी 72 टी 0001 से लेकर 1200 तक और यूपी 72 एटी 1800 से लेकर एटी 4500 तक।
विज्ञापन

यूपी 72 एटी 4501 से 5499 और यूपी बीटी 0001 से 3500 तक नारंगी पट्टी वाले 2396 वाहन रामलीला मैदान से सदर चौराहा होते हुए राजापाल चौराहा अंबेडकर चौराहा होते हुए अष्टभुजानगर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 72 टी 4501 से 9999 व यूपी 72 बीटी 3501 से 6500 संख्या वाले नीली पट्टी के 3618 ऑटो व ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन से भंगवा चुंगी होते हुए आंबेडकर चौराहा होकर मेडिकल कॉलेज जाएंगे। यूपी72 टी 1201 से 2499 और यूपी 72 बीटी 6501 से 8500 तक सफेद पट्टी के 1447 ऑटो व ई-रिक्शा रामलीला मैदान से राजापाल चौराहा होते हुए आंबेडकर चौराहा से मदर अस्पताल तक सवारी पहुंचाएंगे।
इसी तरह यूपी 72 टी 2500 से 4500 और यूपी 72 एटी 5500 से 9999 तक के 2014 पीले रंग के वाहन जेल रोड से जामा मसजिद रजत पैलेस होते हुए वाचनालय निकलेंगे। सिनेमा रोड होते हुए विकास भवन तक जाएंगे। इन रूटों के अलावा यदि ऑटो व ई-रिक्शा सवारियां लेकर मिले तो उनके खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता ने बताया कि समिति ने सवारी ढोने वाले ऑटो व ई-रिक्शा के रंग व रूट निर्धारित कर दिए हैं। उम्मीद है कि एक जनवरी से नियम लागू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed