फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cold winds increase arose from the Arabian Sea

अरब सागर से उठी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Mon, 15 Dec 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increase arose from the Arabian Sea
प्रतापगढ़। अरब सागर से उठी हवाओं ने इंद्र देव को बरसने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार की सुबह शुरू हुई बारिश से लोग घर में कैद होने के मजबूर हो गए। ठंड के तेवर से पूरे दिन सूर्यदेव सहमे रहे। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम पारा भी तीन डिग्री नीचे गिर गया। बारिश के बाद जारी शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विज्ञानी अचानक ठंड बढ़ने का एक कारण पहाड़ों पर गिरी बर्फ को भी मान रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में शनिवार दोपहर से शुरू बूंदाबांदी का सिलसिला रात भर जारी रहा। रविवार की सुबह बूंदाबांदी बारिश में तब्दील हो गई। ठंड के चलते लोग भीगने से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सनई अनुसंधान शोध संस्थान के मौसम विज्ञानी देशराज मीना ने बताया कि शुक्रवार की शाम अरब सागर से उठी पुरवइया हवाएं हिमालय से टकराकर लौटीं। इन्हीं हवाओं के कारण बरसात के हालात पैदा हुए।
विज्ञापन


पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के विछोभ से बने दबाव के चलते रविवार को बरसात हुई। मौसम में बदलाव के चलते रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 से लुढ़क कर 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर ही बरकरार रहा। जनपद में रविवार को 2.8 मिलीलीटर बारिश रिकार्ड की गई। ठंड के तेवर से सूर्यदेव सहमे रहे। दिन भर सूर्य का दर्शन लोगों को नहीं हो सका। शाम लगभग चार बजे उनकी झलक जरूर मिली लेकिन प्रभाव न के बराबर रहा। मौसम में बदलाव के चलते संभावना जताई जा रही है कि अब ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड की चपेट में आने से दर्जन भर लोग इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। नगर के पल्टन बाजार निवासी रोशनी, सिटी निवासी रेहान खान, खमपुर निवासी मुख्तार अहमद, काशीराम कालोनी कृषि भवन निवासी आनंद कुमार को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।  

मौसम में उलटफेर के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अपने समय पर दुकानें खोल कर बैठ गए। ग्राहकों के इंतजार में बैठे कई दुकानदारों की बोहनी तक नहीं हुई। मौसम का मिजाज बिगड़ता देख दुकानदार भी दुकानें बंद कर घर चले गए तो तमाम दुकानदारों ने दुकान खोली ही नहीं।


 दिन भर रुक-रुक हुई बारिश से शहर की सड़कों का बुरा हाल रहा। पंजाबी मार्केट, स्टेशन रोड, चौक घंटाघर, गल्लामंडी, पल्टन बाजार, सब्जी मंडी समेत शहर की अन्य सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक और कार के गुजरने पर कीचड़ के छीटे से लोगों के कपड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed