फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cold returned due to rain and hail

बारिश व ओले पड़ने से लुढ़का तापमान, ठंड की वापसी

Thu, 27 Feb 2020 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cold returned due to rain and hail
temperature
बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। जिले के कुछ इलाकों में बारिश व ओले पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर लोग स्वेटर व जैकेट में दिखे। अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवाओं से मौसम का मिजाज बदला है।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले वातावरण में पछुआ हवाओं का कब्जा था। धूप तल्ख होने से तापमान में तेजी से इजाफा हो गया था। उमस का अहसास हो रहा था। इस बीच पुरवा हवाओं ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात जिले के पट्टी व कुंडा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पड़े। इससे ठंड लौट आई। बुधवार को ठंड का असर दिखा। सुबह ठंडी हवाएं चल रही थीं। गलन का भी असर रहा। लोग स्वेटर व जैकेट में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। धूप खिली, मगर हवाओं के चलते धूप फीकी रही। हालांकि बाजारों में चहल- पहल रही। शहर के पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ रही।

शाम को सात बजे के बाद ठंड के असर के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रात में घरों में अलाव भी जले। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed