Pratapgarh News: छात्रा से छेड़खानी की जांच करने कॉलेज पहुंचे सीओ, सीसीटीवी से सच्चाई आएगी सामने
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर की रहने वाली किशोरी बीरापुर स्थित राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि बीरापुर बाजार से ही एक युवक अक्सर उसका पीछा कर फब्तियां कसता था। 12 सितंबर को आरोपी युवक कॉलेज परिसर में घुसकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और ड्रेस फाड़ दिया।
विस्तार
फतनपुर के बीरापुर में कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़खानी की जांच करने रविवार को सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक कर्मचारियों से पूछताछ भी की। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी के परिजन पीड़िता के घर पहुंचकर क्षमा याचना करते रहे। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश देती रही लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर की रहने वाली किशोरी बीरापुर स्थित राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि बीरापुर बाजार से ही एक युवक अक्सर उसका पीछा कर फब्तियां कसता था। 12 सितंबर को आरोपी युवक कॉलेज परिसर में घुसकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और ड्रेस फाड़ दिया। हालांकि उस दिन मामला रफा दफा हो गया। शनिवार को छात्रा की शिकायत पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
पुलिस ने देर रात बीरापुर के रहने वाले विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को घटनास्थल कॉलेज पहुंचकर सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने कर्मचारियों से पूछताछ की। अवकाश के चलते कॉलेज में लगे सीसीटीवी से फुटेज नहीं मिल सके। कॉलेज खुलने पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने का निर्देश मातहतों को दिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। छात्रा के भाई ने बताया कि नामजद आरोपी की मां व बहन उसके घर आईं थीं।
विजय की कारस्तानी पर क्षमायाचना मांग रही थी। उन्हें साफ मना कर दिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन अभी तक वह नहीं मिला। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने व मनचलों पर कठोर कार्रवाई के लिए तीन टीम गठित की गई है।
नहीं चिह्नित हो सके आरोपी
फतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ 13 सितंबर के दिन रास्ते में बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट व कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद भी पुलिस मनचलों को चिह्नित नहीं कर सकी।