फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cmo ordered to not pay salary of 65 doctors

कम ओपीडी करने वाले 65 डॉक्टरों का वेतन रोका

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
cmo ordered to not pay salary of 65 doctors
प्रतापगढ़। जिले में मरीजों के प्रति लापरवाह बने 65 डॉक्टरों का सीएमओ ने वेतन रोक दिया है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ सभी को जवाब देने के लिए अपने चैंबर में बुला रहे हैं। अपने सामने स्पष्टीकरण लिखवा रहे हैं। इसके बाद ही वेतन जारी करने की अनुमति दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 65 डॉक्टरों पर सीएमओ ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जून माह का वेतन रोक दिया। सीएमओ का दावा है कि इन 65 डॉक्टरों ने मरीजों के प्रति लापरवाही दिखाई है। ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज नहीं करना चाहते हैं। जिसकी वजह से मरीज परेशान होते हैं। शासन ने प्रतिदिन कम से कम 30 मरीजों की ओपीडी करने के लिए नियमित डॉक्टरों को आदेश दिया है। ओपीडी से ही उपस्थिति दर्ज की जाती है, मगर सीएचसी और पीएचसी में तैनात 65 डॉक्टरों ने जून माह में प्रतिदिन सिर्फ दस से 15 मरीज ही देखे हैं। सभी का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जून माह में ओपीडी का संचालन शुरू हुआ। लोग कोरोना के डर की वजह से अस्पताल नहीं आ रहे थे। ऐसे में मरीजों का कहां से इलाज किया जाए। सीएमओ डॉक्टरों को परेशान कर रहे हैं। ई-मेल से भेजे गए जवाब को स्वीकार नहीं करते हैं। इसके लिए उन्हें सीएमओ ऑफिस में बुलाया जाता है। इससे डॉक्टरों में नाराजगी है।
विज्ञापन

खुद ओपीडी नहीं करते सीएमओ
शासन ने प्रशासनिक कार्य में लगे सीएमओ, एसीएमओ को भी ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करने के लिए आदेश दिया है, मगर वह कभी ओपीडी में नहीं बैठते हैं।
कम ओपीडी से यह साबित होता है कि डॉक्टर अस्पताल में समय नहीं दे रहे हैं। यदि अस्पताल में बैठते तो मरीज उनके पास इलाज कराने के लिए जरूर आते। -डॉ. सीपी शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed