फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clouds remained throughout the day, humidity increased the trouble

Pratapgarh News: दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, humidity increased the trouble
जिले में शनिवार सुबह से शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी का असर बीते दिनों की तुलना में कुछ कम रहा। दिन चढ़ने के साथ ही उमस का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान में कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान ने दो डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार के सापेक्ष शनिवार को अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। जबकि बीते दो दिनों से उमस और गर्मी के चलते आसमान से आग बरस रही थी। जिससे लोगों को सहूलियत हुई।
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। जिससे तापमान से अधिक गर्मी का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed