{"_id":"ad417e2430c6bbc52109bd6704edf115","slug":"clouds-in-the-sky-to-capture-all-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा दिन आसमान में रहा बादलों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा दिन आसमान में रहा बादलों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गलन से लोगों को राहत रही पर मौसम खराब रहा। सारा दिन आसमान में बादल छाए। पल भर के लिए धून नहीं हुई। बादलों की गर्मी से तापमान में काफी सुधार रहा। बारिश से पानी की वजह से कीचड़ और टूटी हुई सड़कों व पटरियों पर जलभराव की स्थिति रही। गुरुवार की देर रात तक 26 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई। मौसम विदों का अनुमान है कि शनिवार को मौसम साफ और सकून भरा रहेगा। गुरुवार जिले का मौसम काफी खराब था। कंपाने वाली ठंड नहीं थी पर बारिश के कारण हालात काफी बदतर रहे। रात बारह बजे के बाद पानी की बूंदे थमीं। सुक्रवार की सुबह मौसम काफी साफ रहा। हालांकि सारा दिन आसमान में बादलों का कब्जा था।
बादलों की चादर में सूर्य देव सोते रहे। धूप न होने के बावजूद हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को काफी राहत रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वतावरण में 96 प्रतिशत नमी रही। जबकि दोपहर में ये नमी घट कर 81 प्रतिशत पर आ गई। दिन भर पूर्वा व उत्तरी हवा चलती रही। मौसम विद देशराज मीना कहते हैं कि हवा का रुख यही बना रहा तो शनिवार का मौसम भी साफ ही रहेगा। उन्होंने धूप होने का भी नुमान लगाया है। बरसात का पानी टूट्टी सड़कों व रोड की पटरियों पर जगह-जगह जमा रहा। पटरियों पर हुए कीचड़ के कारण यात्रियों को थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।