फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beer cane found in dstrict hospital

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल परिसर में पड़ीं मिलीं बीयर केन

Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
beer cane found in dstrict hospital
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
औचक निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को सीडीओ को जिला अस्पताल में ढेरों गड़बड़ियां मिलीं। अस्पताल परिसर में गंदगी तो पसरी मिली ही, बीयर केन भी बिखरे मिले। इस पर सीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान ही जांच के नाम पर मरीजों से वसूली की शिकायत भी मिली। इस पर सीडीओ ने सीएमएस से नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

सीडीओ राज कमल यादव शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले वे ओपीडी में पहुंचे। गेट पर लगा टोकन डिसप्ले बोर्ड बंद पड़ा था। पूछने पर पता चला कि काफी दिनों से यह खराब पड़ा है। इसके बाद आईसीयू में ताला लटकता देख सीडीओ ने इसे खुलवाने के लिए कहा तो सीएमएस चाबी ही खोजते रहे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ सर्जिकल वार्ड होते हुए आगे बढ़े तो चारों तरफ गंदगी दिखाई पड़ी। साथ ही अस्पताल परिसर में बीयर केन पड़ीं मिलीं। उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताई। रसोईघर व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने सीएमएस से यह भी कहा कि जो भी खामियां हैं उन्हें तत्काल दूर कर लिया जाए। सोमवार को डीएम के साथ वह निरीक्षण के लिए फिर आएंगे। इसी बीच दो मरीज सीडीओ के पास पहुंचे और वसूली की शिकायत की। पृथ्वीगंज निवासी श्यामा देवी श्रीवास्तव और अंतू निवासी संतोष पांडेय ने बताया कि जांच के नाम पर उनसे रुपये वसूले गए। इस पर सीडीओ ने सीएमएस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ ने बताया कि रविवार तक गड़बड़ियां दूर करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को फिर से निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed