फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Citizens will be able to complain about problems while sitting at home, soon the municipality will have a website

घर बैठे शहरवासी कर सकेंगे समस्याओं की शिकायत, जल्द ही नगर पालिका की बनेगी वेबसाइट

Fri, 10 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Citizens will be able to complain about problems while sitting at home, soon the municipality will have a website
अपने आसपास की समस्याओं की शिकायत करने के लिए लोगों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर बैठे ही लोग नगर पालिका की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। समस्या का निस्तारण कहां तक हुआ है, इसकी भी जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका का दायरा बढने के बाद अब कई गांव भी शहर में शामिल हो गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन वेबसाइट तैयार करा रहा है। वेबसाइट पर नागरिकों को नगर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। लोगों को गृहकर और जलकर बकाए का भी पता चलेगा। इस वेबसाइट पर ही लोग अपना गृहकर व जलकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सफाई, पेयजल, आवास, प्रकाश, शौचालय, सड़क समेत अन्य समस्याओं की शिकायत भी अपने घर से ही कर सकते हैं। समस्याओं के अपलोड होते ही नगर पालिका में बने कंट्रोल रूम से संबंधित कर्मचारियों को वह शिकायत फारवर्ड कर दी जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की सहूलियत के लिए बेल्हा नगर पालिका परिषद की वेबसाइट तैयार कराई जा रही है। जहां नगर पालिका से सभी संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। लोग अपने गृहकर व जलकर भी जमा कर सकते हैं। मुदित सिंह, ईओ नगर पालिका

स्वच्छ भारत मिशन पर केवल सफाई की ली जाती है शिकायत
नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन का एप भी संचालित है। जिसे मोबाइल में अपलोड कर लोग शिकायत करते हैं। तीन साल पहले इस पर नगर पालिका की सुविधाओं वाली समस्याएं अपलोड होती थीं, लेकिन अब केवल सफाई की समस्या ही एप पर लोग भेज पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed