फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CHO met CMO in-charge in protest against online attendance

Pratapgarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रभारी सीएमओ से मिले सीएचओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
CHO met CMO in-charge in protest against online attendance
शिक्षक के बाद अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अपनी सेवा दे रहे हेल्थ कम्युनिटी ऑफिसर शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किए। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित प्रभारी सीएमओ डॉ. एएन राय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज कोहली की अध्यक्षता में जिले में तैनात 231 सीएचओ शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश के संगठन मंत्री ने कहा कि छह वर्ष पूरा होने पर नियमित करने के लिए शासन ने आदेश दिया था। लेकिन ऐसा अबतक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में ऑनलाइन हॉजिरी नहीं होती है, लेकिन सीएचओ को दिन में दो बार ऑनलाइन हॉजिरी देनी पड़ रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से नियमित किए जाने और प्रोत्साहन योजना में हो रहे घोटाले पर रोक लगाए जाने के साथ ही समान वेतन और समान कार्य, गैर जनपद तबादला, अन्य राज्यों से पांच हजार रुपये कम मिल रहे वेतन बढ़ाए जाने की मांग की। कहा कि मांगे यदि पूरी न हुई तो 22 अगस्त तक हाथ में काली पट्टी बांधकर सीएचओ कार्य करेंगे। 23 अगस्त को प्रदेश भर के सीएचओ लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूजा विश्वकर्मा, सोनाली तिवारी, अनुज पांडेय, वारिश ख़ान, अजय कुमार, अमित, विवेक सिंह, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed