फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chinese string life in danger

चाइनीज मांझे से खतरे में जीवन

Mon, 28 Sep 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chinese string life in danger
प्रतापगढ़। जिले में चाइनीज मांझे की दिनोंदिन डिमांड बढ़ती जा रही है। रुपये खर्च कर बच्चे अपना जीवन खतरे में डाल रहे हैं। छिटपुट घटनाओं के बाद भी अधिकारियों की निगाह इस ओर नहीं जा रही।
विज्ञापन


बच्चे स्कूली काम से फुर्सत पाने के बाद कुछ देर के लिए पतंग उड़ाने के लिए अपने मकान की छतों या खुले मैदानों में दिखाई पड़ते हैं। वे दूसरे की पतंग काटने की फिराक में चाइनीज मांझे को अधिक पसंद करते हैं। जिसके पीछे कारण यह है कि वह जल्दी कटता नहीं है। उसमे तेज धार होती है। शनिवार को जोगापुर कांशीराम कालोनी निवासी शुभम पतंग उड़ा रहा था। वह दूसरे की पतंग काटने के लिए जोरआजमाइश कर रहा था।
विज्ञापन


दूसरे से अपनी पतंग कटने से बचाने के लिए उसे नीचे लाया। तभी साइकिल से गुजर रहा पूरे पितई निवासी महेंद्र कुमार पुत्र शुभकरन मांझे की चपेट में आ गया। साइकिल समेत गिर पड़ा। मांझे की धार से ऐसा चीरा लगा कि उसके हाथ व गाल से खून रिसने लगा। यह देख आसपास के लोग दौड़े और उसे लेकर निजी अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग उड़ा रहा शुभम भाग निकला। लोगों की मानें तो चाइनीज मांझा बच्चे, बड़ों की जिंदगी के लिए खतरा है। यदि मांझा किसी के गले में फंस जाएगा तो उसकी गर्दन तक कट सकती है। इलाहाबाद में मांझे की चपेट में आने से लोगों की मौत भी हो चुकी है। बच्चों का हाथ पतंग उड़ाने के दौरान कट जाता है, फिर भी वे पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का प्रयोग बंद नहीं कर रहे। इस ओर अभिभावकों को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed