{"_id":"65217a8705b48cb198060ae4","slug":"children-gave-indian-culture-knowledge-test-on-omr-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-5519-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ओएमआर पर बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ओएमआर पर बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
Sat, 07 Oct 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। मानधाता के मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीएलपी एकेडमी में परीक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने गायत्री प्रज्ञा मंडल कल्याणपुर के निर्देशन ओएमआर पर परीक्षा संपन्न कराई। इस मौके पर मो. फरहीम, एआरपी कौशल प्रताप सिंह, पितामह यादव, आशा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रोशनलाल, नीतू वर्मा मौजूद रहीं। रानीगंज के केपी सिंह हाईस्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में 21 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा प्रमुख शशींद्र त्रिपाठी व केंद्र प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि रानीगंज विधानसभा में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन