{"_id":"64b80704c69254ee4309b754","slug":"childbirth-victim-dies-during-treatment-husband-sued-for-negligence-in-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-1874-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रसव पीड़िता की उपचार के दौरान मौत, पति पर इलाज में लापरवाही का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रसव पीड़िता की उपचार के दौरान मौत, पति पर इलाज में लापरवाही का मुकदमा
Wed, 19 Jul 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
परियावां। प्रयागराज में प्रसव पीड़िता की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पति के खिलाफ इलाज कराने में लापरवाही की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवाबगंज में परियावां के भिटारी गांव निवासी संगीता देवी सोनकर गर्भवती थीं। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में गए। जहां इलाज के दौरान संगीता ने दम तोड़ दिया। संगीता के भाई सुजीत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके जीजा गोविंद ने जानबूझकर उसकी बहन संगीता के इलाज में लापरवाही बरती। इस वजह से संगीता की मौत हो गई। पुलिस ने संगीता के पति गोविंद सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन