फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child left behind in e-rickshaw; driver took her to the police post and handed her over to her mother.

Pratapgarh News: ई-रिक्शे में छूट गई थी बच्ची, चालक ने पुलिस चौकी पहुंचकर मां को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Child left behind in e-rickshaw; driver took her to the police post and handed her over to her mother.
क्षेत्र के रानीगंज अजगरा गांव में मंगलवार शाम पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण की अफवाह से हड़कंप मच गया। बच्ची अपनी मां के साथ प्रतापगढ़ की तरफ जा रही थी। कटरा मेदनीगंज चौराहे के पास वह ई-रिक्शे में छूट गई। बाद में ई-रिक्शा चालक रामनरेश पाल बच्ची को लेकर कटरा पुलिस चौकी पहुंचा। जहां पुलिस ने बच्ची को मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

रानीगंज अजगरा गांव निवासी गीता देवी पत्नी श्यामलाल मंगलवार की शाम अपनी पांच वर्षीय बेटी दीपाली के साथ बहन के घर जा रही थीं। कटरा मेदनीगंज चौराहे के पास गीता ई-रिक्शा से उतरकर केला खरीदने लगीं। इसी दौरान बच्ची ई-रिक्शे में ही रह गई और चालक सवारी लेकर शहर की ओर चला गया।
विज्ञापन

बेटी को पास न देखकर मां परेशान होकर चौराहे पर रोने लगीं। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। बाद में बच्ची के अपहरण की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बच्ची से अनजान था। जानकारी होने पर वह बच्ची को लेकर कटरा चौराहे पर पहुंचा। पुलिस ने मां को बुलाकर बच्ची को सुरक्षित सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed