{"_id":"650c68c50c4a9f57ab058144","slug":"chc-superintendent-filed-a-complaint-against-ward-ayas-husband-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4682-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वार्ड आया के पति के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वार्ड आया के पति के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर
Thu, 21 Sep 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्गागंज पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेले के दौरान वार्ड आया के पति नीरज मिश्र उर्फ टिंकल ने हंगामा किया था। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नीरज ने पीएचसी में हंगामे के बाद सीएचसी आकर भी गाली गलौज करते हुए धमकी दी थी। इससे कर्मचारियों में खौफ है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लीलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा निवासी निर्मला देवी का आरोप है कि उसका पोता शुभांशु कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। पुरानी रंजिश को लेकर रानीगंज अजगरा के रहने वाले बंसीलाल के दामाद कमलेश व श्रीकांत के बेटे धीरज, संजय और अजय ने उसे मारापीटा और घायल कर दिया। ई-रिक्शा भी तोड़ दिया। लोगों को आता देख सभी भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद