{"_id":"66d2399ab98b06530d038314","slug":"chc-phc-workers-will-have-to-send-selfie-at-8-am-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-123607-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीएचसी-पीएचसी कर्मियों को सुबह आठ बजे भेजनी होगी सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीएचसी-पीएचसी कर्मियों को सुबह आठ बजे भेजनी होगी सेल्फी
विज्ञापन
डीएम और एडी स्वास्थ्य की फटकार के बाद सीएमओ की नींद टूट गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे सीएचसी-पीएचसी में तैनात चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों से अपने मोबाइल फोन से सेल्फी फोटो मांग लिया। इससे कर्मचारी परेशान हो गए।
डीएम संजीव रंजन ने सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा प्राइवेट अस्पतालो में बच्चों की जन्मदर अधिक होने पर आपत्ति जताई थी। इसी दौरान उन्होंने चिकित्सकों पर नाराज होते हुए समय पर अस्पताल पहुंचने की हिदायत दी। मगर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक अधिकांश चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम और एडी स्वास्थ्य नाराज हो गए। अधिकारियों ने सीएमओ की क्लास लगाई। सीएमओ ने शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक के साथ जूम मीटिंग की। एक-एक कर्मचारियों से मीटिंग में बात की। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हालांकि सीएमओ अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में बताने को तैयार नहीं है। वहीं एक डिप्टी सीएमओ ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि सीएचसी-पीएचसी की सुबह आठ से नौ बजे तक निरीक्षण करने के लिए सीएमओ टीम बना रहे हैं। टीम में कौन-कौन सदस्य होगा इसकी जानकारी अभी नहीं है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर के साथ कर्मचारियों को सीएचसी अधीक्षक ने फोन पर समय से अस्पताल पहुंचकर अपनी सेल्फी लेकर फोटो भेजने को कहा। कई डॉक्टर और कर्मचारी रोजाना की तरह नौ से साढ़े नौ बजे तक अस्पताल पहुंचे। लेकिन विभाग ऐसे लापरवाह डाॅक्टर और कर्मचारियों का नाम बताने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ को आदेश दिया गया है कि टीम बनाकर सीएचसी-पीएचसी की पड़ताल कराए। समय से ड्यूटी पर न आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राकेश कुमार, एडी स्वास्थ्य, प्रयागराज।