{"_id":"6aaed11c3ac517cef8032fa7","slug":"chc-patti-and-phc-arro-will-become-model-health-centers-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-178078-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीएचसी पट्टी और पीएचसी अर्रो बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीएचसी पट्टी और पीएचसी अर्रो बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
मॉडल के रूप में विकसित होने वाला पीएचसी अर्रो- संवाद।
जिले के पट्टी सीएचसी और संग्रामगढ़ के अर्रो पीएचसी को जल्द ही मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पत्राचार किया गया है। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य का विस्तार मॉडल के तहत करने का आदेश दिया है। दोनों केंद्रों के आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे करीब 100 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
पट्टी सीएचसी के ओटी, इमरजेंसी और लेबर रूम को मॉडल रूप में विकसित किया जाएगा। लेबर रूम में ऑटोक्लेव, शैडोलेस लैंप, फीटल डॉप्लर, फोटोथेरेपी यूनिट, रेडिएंट वार्मर, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर समेत अन्य उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे सुरक्षित प्रसव के साथ नवजात की बेहतर देखभाल हो सकेगी।
ओटी में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, हाइड्रोलिक ऑपरेशन टेबल, डिफिब्रिलेटर, ब्लड वार्मर और हिस्टेरोस्कोपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। वर्तमान में सीएचसी में नेत्र, ऑर्थो, फिजीशियन, नेफ्रो, कार्डियो और न्यूरोलॉजिस्ट नहीं हैं, इनकी भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
अर्रो पीएचसी में खून जांच और एक्सरे की व्यवस्था की जाएगी। पांच बेड का वार्ड भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पट्टी सीएचसी में रोजाना करीब 700 मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि 45 मरीज भर्ती होते हैं। उन्होंने बताया कि सुविधाएं बढ़ने से उड़ैयाडीह, अरैला, असालपुर, देवसरा, पृथ्वीगंज, नौदिया समेत 100 गांवों को सुविधा मिलेगी। संवाद
वर्जन--
सीएचसी पट्टी, पीएचसी अर्रो को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देकर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। तैयारी चल रही है। जनवरी के पहले केंद्रों को नया स्वरूप दिया जाएगा। - डॉ. राम मोहन मिना, सीडीओ।

वर्जन