फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chath celebration completed on saturday in pratapgarh

छठ महापर्व का समापनछ केलवा के पात पर उगेलन सूरूज देव...

Sun, 22 Nov 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
chath celebration completed on saturday in pratapgarh
डाला छठ पर बेल्हा देवी धाम में अर्घ्य देते श्रद्घालु। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। छठ महापर्व के अंतिम दिन शनिवार को उदयाचलगामी सूर्य के दर्शन के लिए बेल्हा देवी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का उपवास प्रसाद ग्रहण कर समाप्त किया। घाट पर छठ गीत से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को नहाय खाय से हुई थी। दूसरे दिन पंचमी को व्रती महिलाओं ने खरना किया। उसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी शुक्रवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शाम को विधि-विधान से पूजन अर्चन कर छठव्रती श्रद्धालुओं ने मंगलकामना के लिए घर में कोसिया भरकर छठ गीत गाए। वहीं छठ महापर्व के अंतिम दिन कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर शनिवार की सुबह भक्तों का रेला बेल्हा देवी घाट सहित जिले के अन्य घाटों पर उमड़ पड़ा। घर से ढोल, नगाड़े के साथ छठ माता के भक्त थिरकते हुए घाट तक सिर पर प्रसाद का दउरा व कंधे पर गन्ना लेकर पहुंचे। महिलाओं ने नदी से बालू निकालकर पूजा के लिए बेदी बनाई। दीपक से सजावट कर दउरा रखा गया।
विज्ञापन

साथ ही गमछा लिपटा गन्ना नदी में घाट के किनारे गाड़ा गया। इसके बाद नदी में स्नान कर प्रसाद वाले दउरा, डलिया, सूप को लेकर भगवान भाष्कर के निकलने का इंतजार करने लगे। इस दौरान छठ व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भगवान से उगने की प्रार्थना करते हुए केलवा के पात पर उगेलन सूरूज देव... समेत तमाम गीत गुनगुनाए। भगवान भाष्कर के उदय होते ही श्रद्धालुओं और महिलाओं के चेहरे खिल गए। उगते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर मंगल कामना की। विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद हवन किया गया। उसके बाद भगवान भाष्कर और छठ माता से मंगल आशीष मांग व्रती महिलाओं ने ठेकुआ खाकर अपने 36 घंटे का उपवास समाप्त किया। मन्नत पूरी होने पर कुछ लोग बेल्हा देवी मंदिर परिसर से घाट तक लेटते हुए पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा समिति ने लगाए प्रसाद के स्टाल
छठ महापर्व के अंतिम दिन शनिवार की सुबह भक्तों को प्रसाद वितरित करने के लिए छठ पूजा समिति ने स्टाल लगाए। मंदिर परिसर में मौजूद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। व्रती महिलाओं को समिति की ओर से प्लेटें बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed