फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Characters can not benefit plans

पात्रों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

Fri, 10 Apr 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Characters can not benefit plans
सांगीपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत शाहबरी गांव में ग्रामीणों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। सांसद और सीडीओ की मौजूदगी में भष्टाचार व अनियमितता के कई आरोप लगाए गए। ग्राम पंचायत द्वारा पेंशन आवास आदि में धांधली की खुलकर शिकायत की गई। आंगनबाड़ी की पंजीरी न बंटने की शिकायत पर तमाम औरतों ने खड़ी होकर आरोप का समर्थन किया।
विज्ञापन


सीडीओ मनीषकुमार वर्मा को यह सुनकर कहना पड़ा कि यदि किसी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी गलत कार्य करता है तो उसका प्रतिवाद किया जाए। घूस मांगने वाले को कतई घूस न दो और उसकी शिकायत भी करो। उन्हाेंने कहा भ्रष्टाचार से लड़ने की शुरुआत खुद से करनी चाहिए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय शाहबरी में गुरुवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सांसद कुंवर हरिवंश सिंह व सीडीओ मनीष वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एक-एक कर हर विभाग के अधिकारियों से सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत बनाई गई कार्ययोजना को गांव वालाें के सामने सीडीओ ने रखवाया। चिकित्सा, पंचायत, पशुपालन, कृषि, बाल विकास परियोजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली,  ग्राम विकास, जल निगम, विद्युत समेत अन्य विभाग के लोगों ने अपनी कार्ययोजना रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद हरिवंश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता व विकास के विजन को रखा। कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि भारत का एक-एक कोना स्वच्छ हो एवं विकसित हो। इसके लिए सिर्फ जन प्रतिनिधि और सरकारी विभाग के लोगों को  ही नहीं  बल्कि जनता को भी बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा। उन्होंने दोहराया कि शाहबरी को ऐसा गांव बनाया जाएगा कि उससे लोग प्रेरणा ले सकें। सीडीओ मनीष वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अगली बैठक के पहले कार्य शुरू हो जाने चाहिए।


उन्हाेंने डीपीआरओ से शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही कृषि विभाग का कैंप लगाने को कहा।  इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, अधिशाषी अभियंता जल निगम राजेश खरे,  सीडीपीओ माया वर्मा,  प्रधान वासुदेव रजक, भाजपा नेता केके सिंह,  वीरेंद्र सिंह, डॉ. श्रीनाथ पटेल, मो. शकील समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed