{"_id":"6827220df462c680270ad7f1","slug":"chaos-in-the-wedding-procession-over-dancing-on-dj-young-man-beaten-to-death-with-sticks-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : डीजे पर डांस करने को लेकर बरात में बवाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : डीजे पर डांस करने को लेकर बरात में बवाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या
Fri, 16 May 2025 05:01 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 05:01 PM IST
सार
प्रतापगढ़ से जौनपुर गई बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कमल कुमार उर्फ सोनू गौतम। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
प्रतापगढ़ से जौनपुर गई बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ गांव से बरात बरहूपुर महाराजगंज जौनपुर गई थी। वहं पर डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान घराती की तरफ से दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और बरात में गए युवक की पीटकर हत्या करदी। घटना में कई अन्य बराती घायल हैं। जिनका उपचार जौनपुर में ही चल रहा है।
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ गांव निवासी राम जी मौर्य के बेटे सुनील कुमार मौर्य की बारात 15 मई को जौनपुर के थाना महाराजगंज के अंतर्गत बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार के दरवाजे पर गई थी। देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बराती में जमकर मारपीट हो गई। दर्जनों की संख्या में घरातियों ने बरात में गए युवक कमल कुमार उर्फ सोनू गौतम (30) पुत्र राम अजोर गौतम निवासी भोजेमऊ को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
बीच बचाव कर रहे बराती अभिषेक यादव (22). रवि (18) पुत्र बबलू, अनुभव उमर (26) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद बरात में अफरातफरी का माहौल हो गया है। बात में भगदड़ मच गई और लोग रात में ही भागकर गांव आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कमल कुमार की पत्नी सुनीता देवी, माता निर्मला देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन पारुल की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहनें काजल और आंचल पढ़ाई कर रही हैं। पिता राम अजोर गौतम खेती किसानी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत पर गांव में गमगीन माहौल बन गया है।
विज्ञापन