{"_id":"65f9dc0acce4ee5f230435a4","slug":"changing-weather-increased-fever-patients-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-114157-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बदलते मौसम ने बढ़ाए बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बदलते मौसम ने बढ़ाए बुखार के मरीज
Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
- जुकाम-बुखार के साथ दमा रोगियों की संख्या भी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-- 1
प्रतापगढ़। मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में ठंडा मौसम हो जाता है। बदलता मौसम बच्चों व बुजुर्गों को बीमार कर रहा है। मंगलवार को जुकाम-बुखार से पीड़ित 730 मरीज इलाज कराने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी पहुंचे।
मार्च का माह चल रहा है। लेकिन रात आठ बजे के बाद ऐसा लगता है जैसे फरवरी का महीना हो। मौसम पूरी तरह से ठंडा हो जाता है। जबकि दिन में बगैर पंखा चलाए लोग बैठ नहीं पा रहे हैं। बच्चे आइसक्रीम और बर्फ डालकर गन्ने का जूस पीने लगे हैं। इसके चलते जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रात आठ बजे के बाद मौसम ठंडा हो जाता है। जबकि दिन में ठंडा पानी पीने का मन करता है। इस कारण जुकाम-बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
ओपीडी में 170 बच्चों का इलाज किया गया। इनमें से सात बच्चे भर्ती भी हुए। फिजीशियन डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। जुकाम-बुखार और खांसी के साथ दमा रोगियों की संख्या भी ओपीडी में बढ़ गई है। एक दिन में करीब ढाई सौ मरीज उनके पास इलाज कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो