फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Changes in weather, sick from house to house

मौसम में बदलाव, घर-घर बीमार

Wed, 29 Apr 2020 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Changes in weather, sick from house to house
docter
मौसम में बदलाव से घर-घर बीमार हो गए हैं। सर्दी-जुकाम और बुखार से लोग पीड़ित हैं। बीते चार दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। धूल भरी आंधी के साथ बरसात हो रही है। मौसम के इस बदलाव के चलते लोग सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का लक्षण जुकाम और बुखार के साथ खांसी बताया जा रहा है। इसके चलते जिन लोगों को जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है वे डर वश चिकित्सक के पास जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

कहीं झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं तो कहीं परिवार के किसी सदस्य को मेडिकल स्टोर पर भेजकर दवा मंगवा रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि सर्दी, जुकाम और बुखार के हर मरीज कोरोना के पाजिटिव नहीं कहे जा सकते हैं। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते लोग जुकाम और बुखार की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों को चाहिए कि वे घर से बाहर न निकलें। मौसमी जुकाम और बुखार सात दिनों तक रहता है। इसके बाद ठीक हो जाता है। बहुत दिक्कत होती है तो पैरासीटामॉल खा सकते हैं। इससे आराम मिल जाएगा।

बदल रहा मौसम, ठंडा पानी पीने से बचें
इन दिनों मौसम बदल रहा है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से बचें। डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि फ्रीज के पानी से दूरी बनाकर रखें। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी खाएं। धूप से आते ही पानी न पिएं। रात में सोने के पहले गुनगुना पानी पिएं। सुबह नीबू की काली चाय पीने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed