फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Change your self with inspiration from Bapu: DM

बापू से प्रेरणा लेकर स्वयं को बदले युवा -डीएम

Sat, 03 Oct 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Change your self with inspiration from Bapu: DM
कुंडा के विधासिन स्थित जवाहर इंटर कालेज में दोनों महापुरुषों को नमन करतीं छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
डीएम डॉ. रूपेश कुमार ने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वयं को बदलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि समाज में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, मगर यह बदलाव सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वह सप्ताह में कम से कम दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने गांधी और शास्त्री को नमन करते हुए उन्हें आदर्श पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जो कहते थे वही करते थे। वह भेदभाव की परंपरा को नष्ट करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। डीएम ने कहा कि सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों में आजादी का जज्बा पैदा किया।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। आज देश राशन के लिए आत्मनिर्भर है। यह लालबहादुर शास्त्री की देन है। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीआरओ इंद्रभूषण वर्मा, अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय, विश्वनाथ त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अंत में जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने कांशीराम कालोनी में लगाई झाडू
गांधी और शास्त्री जयंती पर ईओ मुदित सिंह ने कांशीराम कालोनी में झाड़ू लगाकर कर्मचारियों को शहर साफ-सुथरा रखने के लिए शपथ दिलाई। इसके पूर्व नगर पालिका कार्यालय पर झंडारोहण किया। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इनसेट
गांधी, शास्त्री की जयंती पर बांटा मास्क
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर समाजसेवी राजुल रजत सक्सेना ने शहर के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मास्क वितरित किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर दुकानदारों, ई-रिक्शा चालकों और पैदल यात्रियों को मास्क वितरित करने के साथ ही दो गज की दूरी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर वैभव कुमार श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, गुंजन श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सविता किरण श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, ओमप्रकाश प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जिला सहकारी बैंक में हुआ झंडारोहण
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लालगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रबंधक आलोक कुशवाहा ने झंडारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बैंक कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए शपथ दिलाई।
आप कार्यालय पर हुआ झंडारोहण
आम आदमी पार्टी कार्यालय पर गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने झंडारोहण करके गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उन्होंने हाथरस में हुई घटना को समाज के लिए कलंक बताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण कुमार, देवतादीन, बलदेव सिंह, वैभव, दुर्गामणि शर्मा, जयप्रकाश प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्कूलों में बापू, शास्त्री को किया गया नमन
शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल और गोकुल सिंह स्मारक महाविद्यालय सोनावां में बापू और शास्त्री को याद कर नमन किया गया। वीएस मे मोरियल स्कूल में शिक्षिकाओं ने बापू और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्कूल के निदेशक राकेश सिंह ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रिंसिपल प्रीती शुक्ला, अलका सिंह, रश्मि, संगीता, प्रिया, पूनम, सुनीता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। इधर, गोकुल सिंह स्मारक डिग्री कालेज में डायट के उपनिदेशक मो. इब्राहिम ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने साफ-सफाई का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण को पॉलिथीन से बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, मुराद अहमद, बिंदू मिश्र, डा. श्याम शंकर शुक्ल, सुनीता मिश्र, मो. रफी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
डीएम डॉ. रूपेश कुमार ने गांधी जयंती पर बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंप कार्यालय से निकली रैली अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया गया। इस मौके पर सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जुलूस निकालकर प्रतिमा के सामने दिया धरना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेसियों ने नमन किया। कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों को आत्मसात करके ही हम देश को मजबूत कर सकते हैं। इसके बाद जुलूस निकालकर कंपनीबाग स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि बापू ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराकर आजादी दिलाई, मगर आज लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की अनदेखी कर सरकार मनमाने तरीके से जनमानस को चोट पहुंचा रही है। देश में नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं, लोगों के रोजगार छूट रहे हैं,। बेरोजगारी पिछले 45 सालों में सबसे अधिक सीमा को पार कर अपना रिकार्ड बना चुकी है। इसके बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर शहीद उद्यान पार्क स्थित महात्मा गांधी, शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान-मजदूर बचाओ दिवस कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर यमुना प्रसाद पांडेय, सलीम उल्ला राईन, सोनिया गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुरेश मिश्र, मनोज पांडेय, वेदांत तिवारी, इश्तियाक, पशुपति उपाध्याय प्रमुख रूप मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर शपथ दिलाते जिलाधिकारी रूपेश कुमार।

कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर शपथ दिलाते जिलाधिकारी रूपेश कुमार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed