फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nagar palika tresure empty

खाली है खजाना, आसान नहीं होगा चुनौतियों से पार पाना

Tue, 05 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष को खजाना खाली मिलेगा। पहली बैठक में केवल अध्यक्ष सदस्यों की सहमति से कार्ययोजना तैयार कर सकेंगे। नागरिकों से किया वादा निभाने के लिए अध्यक्ष को बजट का इंतजार करना होगा। एक नगर पालिका के साथ ही सभी नगर पंचायतों के कोष पूरी तरह खाली है। शहरियों पर बिना बोझ डाले ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को विकास का खाका खींचना होगा। वहीं कर्मचारियों के अवशेष भुगतान सहित अनेक आर्थिक समस्याओं को निपटाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
नगर पालिका परिषद बेल्हा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह पर भरोसा जताया है और उनके कंधे पर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर नगर पंचायत अध्यक्षों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो चुकी है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व आठ नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने नगर को स्वच्छ बनाने के साथ ही जनता को मूल सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है। इन वादों को पूरा कराना आसान नहीं होगा। नगर पालिका के खाते में सिर्फ कुछ लाख रुपये ही शेष हैं। चौदहवें वित्त के फंड में भले ही धनराशि है लेकिन उसके लिए भी पहले से ही कार्यो की स्वीकृति ली जा चुकी है। केवल टेंडर निकाला जाना बाकी है। कमोबेश यही हाल सभी नगर पंचायतों का भी है। जहां ठेका वाले कर्मचारियों का मानदेय भी फंसा हुआ है। महीने के प्रारंभ में शासन से जो धनराशि मिलेगी वह वेतन व बकाया बिल के भुगतान के लिए ही पर्याप्त नही है। पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद ही वेतन व एरियर भुगतान होने की बात कही जा रही है। खाता खाली होने से शहर में अतिक्रमण, जर्जर सड़कों के साथ ही जलनिकासी के लिए नालों के निर्माण की व्यवस्था कराने का वादा पूरा करने की भी चुनौती रहेगी। अध्यक्ष को शहरियों पर बिना बोझ डाले ही विकास का रास्ता निकालना होगा। इस बारे में ईओ नगर पालिका अवधेश यादव ने बताया कि शासन से मिलने वाला बजट पहले ही खर्च किया जा चुका है। मौजूदा समय में पालिका के कोष में विकास कार्यो के लिए कोई धनराशि नहीं है। विकास के लिए शासन की ओर से धनराशि शीघ्र ही आएगी।
विज्ञापन


भव्य शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की चल रही तैयारी
नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष , सभासद भव्य शपथ ग्रहण कराने के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ संग बातचीत कर रहे हैं। अध्यक्ष से लेकर सभासद शपथ ग्रहण में अपने खास मेहमानों को बुलाएंगे। चुनाव में पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को भी वे सम्मान देने के लिए प्रयासरत हैं। फिलहाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण कंपनी गार्डेन में कराने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्ष भी अपने पसंदीदा स्थल पर शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बंद किया काम
नगर पालिका परिषद बेल्हा में बिजली का काम करने के लिए ठेके पर आधा दर्जन कर्मचारियों को रखा गया है। मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों ने सोमवार से काम ठप कर रखा है। मंगलवार को वे डीएम से मिलने भी पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed