फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chairperson's son met Rajabhaiya, BJP in confusion, photo of meeting going viral

यूपी : राजाभैया से मिला चेयरपर्सन का बेटा, असमंजस में भाजपाई, खूब वायरल हो रही मुलाकात की तस्वीर

Sat, 20 May 2023 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 May 2023 03:36 PM IST
सार

मानिकपुर सीट पर राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां से भाजपा की चेयरपर्सन चुनीं गईं। चुनाव जीतने के बाद आशुतोष जायसवाल ने अपने साथियों संग लखनऊ जाकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलकर अपनी जीत के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
Chairperson's son met Rajabhaiya, BJP in confusion, photo of meeting going viral
राजाभैया से मुलाकात करते मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता के पुत्र आशुतोष उर्फ डिंपू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को एक राजनीतिक संकेत ने जिले में हलचल पैदा कर दी है। मानिकपुर नगर पंचायत से भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव जीतीं चंद्रलता जायसवाल के पुत्र आशुतोष उर्फ डिंपू की लखनऊ में राजा भैया से मुलाकात से सियासी गलियारों में तरहृ-तरह की चर्चाएं हैं। पूरे जनपद में इस मुलाकात की फोटो खूब वायरल हुई।

विज्ञापन


दरअसल मानिकपुर सीट पर राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां से भाजपा की अध्यक्ष चुनीं गईं। चुनाव जीतने के बाद आशुतोष जायसवाल ने अपने साथियों संग लखनऊ जाकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलकर अपनी जीत के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

राजा भैया से मिलने का फोटो वायरल होने पर भाजपाई असमंजस में हैं क्योंकि भाजपा ने जनसत्ता दल के खिलाफ मजबूती से कुंडा बिहार डेरवा बाजार में चुनाव लड़ा। चुनाव में दो जगह भाजपा तथा दो जगह जनसत्ता दल प्रत्याशी की जीत हुई हैं। मानिकपुर नगर पंचायत के चुनाव में जनसत्ता दल के समर्थक बटे हुए नजर आ रहे थे।

नवसृजित नगर पंचायत डेरवा में जनसत्ता दल प्रत्याशी कुंवर बहादुर पटेल विजयी हुए। जबकि, भाजपा निकटतम प्रतिद्वंदी रही। वहीं नवसृजित नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। यहां पर जनसत्ता दल का प्रत्याशी विष्णु कुमार गौतम की पत्नी तीसरे स्थान पर थी।

नगर पंचायत कुंडा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुमन साहू ने जनसत्ता दल प्रत्याशी उषा त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि भाजपा यहां तीसरे नंबर पर चली गई। भाजपाई दो फाड़ में बंट गए हैं। लोग चटखारे ले रहे हैं। लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि हम लोग डिंपू जयसवाल वाली भाजपा मे रहें या फिर उत्तर प्रदेश की शासन सत्ता वाली भाजपा में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed