फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   certificates will create in post offices

अब डाकघरों में बनेगा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र

Sun, 05 Jan 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
certificates will create in post offices
अब डाकघरों में बनेगा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र
विज्ञापन

नहीं लगाने होंगे सहज जनसेवा केंद्रों के चक्कर, मनमानी वसूली पर लगेगा अंकुश,
जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए अब लोगों को सहज जनसेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डाकघरों में भी ये सारी सुविधाएं मिलेंगी। सहज जनसेवा केंद्र पर मिलने वाली सारी सुविधाएं डाकघरों में भी शुरू की जाएंगी। विभाग की मानें तो जल्द ही जिले की सभी शाखाओं में इसका संचालन होगा।
मुख्यालय स्थित प्रधानडाकघर से जिले के 44 उपडाकघर जुड़े हुए हैं। इसके अलावा 320 शाखा डाकघर हैं। डाक विभाग की ओर से प्रधानडाकघर, उपडाकघर व शाखाडाकघरों को हाईटेक किया जा रहा है। आधारकार्ड के नाम पर हो रही वसूली को देखते हुए विभाग ने जनता की सहूलियत के लिए प्रधानडाकघर व उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू की। अब डाकघरों में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र भी बनेंगे। दरअसल सहज जनसेवा केंद्रों पर भी आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने में निर्धारित रकम से अधिक वसूली की शिकायत है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए अब डाक विभाग को आधार कार्ड के साथ ही जाति, आय व निवासी प्रमाण पत्र बनाने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी डाकघरों में यह व्यवस्था शुरू होगी। विभाग की मानें तो सभी उपडाकघर व शाखा डाकघरों में इसके लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे। कंप्यूटर रूम भी होगा। इसमें अलग से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। आवेदकों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था है। सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। पहले चरण में प्रधानडाकघर मेें व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed