फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CBI takes away son of postal worker arrested for taking bribe

Pratapgarh News: रिश्वत लेते गिरफ्तार डाक कर्मी के बेटे को उठा ले गई सीबीआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
CBI takes away son of postal worker arrested for taking bribe
रिश्वत लेते गिरफ्तार डाककर्मी के बेटे को सीबीआई बुधवार देर रात अपने साथ ले गई। रिश्वत मांगने के आरोपी लाइन ओवरसीयर को भी पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह अपना वाहन छोड़कर भाग निकला। सीबीआई ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभाग ओवरसीयर के निलंबन की कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

उदयपुर के राकी निवासी ननौती उप डाकघर के पोस्टमास्टर विनोद कुमार ने सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि लाइन ओवरसीयर विमलेश कुमार पांडेय वार्षिक निरीक्षण के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहा है। सीबीआई की पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर ट्रैप टीम मंगलवार को लालगंज पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने पोस्टमास्टर से लाइन ओवरसीयर को फोन कराकर सांगीपुर बाजार बुलाया। ओवरसीयर ने यह कहकर फोन काट दिया कि वह इस समय बाहर है। पैसा देवापुर निवासी डाककर्मी रामकृष्ण पांडेय के बेटे नीरज को दे दो। नीरज सांगीपुर डाकघर के पास खड़ा है। इसके बाद पोस्टमास्टर के साथ टीम सांगीपुर डाकघर के पास पहुंची। वहां नीरज को पोस्टमास्टर ने 20 हजार का लिफाफा थमाया ही था कि एंटी करप्शन टीम ने वीडियो बनाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नीरज से पैसे लेने के लिए लाइन ओवरसीयर विमलेश कुमार पांडेय भी सांगीपुर बाजार पहुंचा। टीम ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार को सांगीपुर थाने में लाकर सीज कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष सांगीपुर मनीष तिवारी ने बताया कि विमलेश पांडेय को अपना बयान दर्ज करने के लिए सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा लखनऊ में बुलाया गया है। नोटिस सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने दिया। जिसे विमलेश पांडेय या उनके परिजनों रिसीव कराएंगे।
सात साल पहले पोस्टमैन की मिली थी नौकरी
गुरु का पुरवा धारूशाहपुर निवासी विमलेश कुमार पांडेय को सात साल पहले डाक विभाग में नौकरी मिली। तीन साल तक वह डाकघर अठेहा में पोस्टमैन के पद पर था। विभागीय परीक्षा पास कर वह लाइन ओवरसीयर बना। बीते सात साल से सांगीपुर इलाके के उप डाकघरों का निरीक्षण करने लगा।
बहाली के नाम पर ऐंठे थे रुपये
ननौती उप डाकघर के पोस्टमास्टर विनोद कुमार का कहना है कि वह जुलाई 2023 में सस्पेंड हो गए थे। 11 महीने बाद बहाली कराने के नाम पर विमलेश पांडेय ने पहले डेढ़ लाख रुपये लिए। बाद में 50 हजार की मांग की।
विनोद का आरोप है कि विमलेश नीरज पांडे के माध्यम से पैसे लेता था। बीते वर्ष वार्षिक निरीक्षण के नाम पर उसने 40 हजार रुपये लिए थे। मामले में अठेहा पोस्ट मास्टर अनिल तिवारी ने बताया कि नीरज के पिता कृष्णकांत पांडेय को ब्रेन हेमरेज है। एक साल से नीरज उनको लेकर पोस्ट ऑफिस आया-जाया करता था। उसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ था।

प्रतापगढ़ के डाक विभाग पर सीबीआई की नजर
केस एक
रिश्वत के आरोप में पखवारे भर पहले प्रवर डाक अधीक्षक रहे विनय यादव के स्टेनो राघवेंद्र ओझा और मोहनगंज के पोस्टमैन अनिल शुक्ल की गिरफ्तारी की गई थी। अनिल को निलंबित कर दिया गया। राघवेंद्र जेल में है। हालांकि, अभी उसके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई नहीं की गई। प्रवर डाक अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध होने पर उनका तबादला बरेली कर दिया गया।
केस दो
डाक अभिकर्ता की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की टीम ने छह सितंबर 2023 को लालगंज के उप डाकघर में दबिश देकर सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। छानबीन के बाद टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई थी। मामले में एक अन्य डाक कर्मी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
केस तीन
कुंडा डाकघर के डाक निरीक्षक सुनील गुप्ता को सीबीआई ने 28 दिसंबर 2023 को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। तबादले पर आए एक कर्मचारी से तैनाती के नाम पर उसने 10 हजार की मांग की थी। इसके बाद पांच हजार रुपये पर समझौता हुआ।

केस चार
31 नवंबर 2019 को कुंडा डाकघर में तैनात डाक सहायक सूरज मिश्र और उप डाकपाल संतोष कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed