{"_id":"628e87fc15bd4b6c2660004c","slug":"caught-the-crook-running-away-after-robbing-28-thousand-from-the-employee-of-the-finance-company-pratapgarh-news-ald333814045","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर 28 हजार रूपये लूटकर भाग रहे एक बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर 28 हजार रूपये लूटकर भाग रहे एक बदमाश को दबोचा
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रोडवेज बस अड्डे के समीप छिनैती करते समय बाइक सवार बदमाश के पकड़े जाने के बाद पुलिस ?
- फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दिनदहाड़े तमंचा सटाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 28 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटे गए रुपये बरामद हो गए। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रयागराज के मेजा इलाके के बरानीपुर गांव निवासी अरुणेश शुक्ला प्रयागराज की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। बुधवार की सुबह वह शहर के अष्टभुजा नगर स्थित एक सभागार में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक करने आया था। बैठक समाप्त होने के बाद अरुणेश बाइक से करनपुर मोहल्ले में कंपनी की ओर से लोन लेने वाली महिलाओं से किस्त वसूलकर लौट रहा था।
इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास गली में बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट करते हुए तमंचा सटा दिया। बदमाश उससे 28 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने का प्रयास करने लगे। तभी अरुणेश उनसे भिड़ गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
जबकि उसके दो साथी बाइक लेकर भाग निकले। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी बदमाश को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सिविल लाइंस चौकी ले गई। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी पीड़ित व आरोपी बदमाश से पूछताछ करने पहुंचे। पकड़ा गया बदमाश सिविल लाइंस पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है और नाबालिग है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।