फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cattle practicing on the sports field

Pratapgarh News: खेल मैदान में मवेशियों की प्रैक्टिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cattle practicing on the sports field
अदनान अहमद।
राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के खेल मैदान में बारिश का पानी भरने पर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस कई दिनों तक रुक गई थी। अब पानी सूखा तो छुट्टा मवेशियों ने मैदान घेर लिया। सुबह से रात तक उनकी चहलकदमी रहती है। यूं कहें उनकी प्रैक्टिस चलती है। इससे हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। जीआईसी मैदान पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी हॉकी, एथलेटिक्स का अभ्यास करने आते हैं। हॉकी खिलाड़ी अनवर हुसैन ने बताया कि अभ्यास के दौरान अक्सर मवेशी मैदान के बीच में आ जाते हैं। इससे ध्यान भटक जाता है।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी अदनान अहमद ने कहा कि मवेशियों के मैदान में आने से कई बार अभ्यास रोकना पड़ता है। इन्हें रोकने के लिए मैदान में उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
खिलाड़ी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मैदान में मवेशियों की आवाजाही से खिलाड़ियों को परेशानी होती है। खेलते समय अचानक मवेशी सामने आ जाएं तो हादसा हो सकता है। ऐसा लगता है कि शहर के अधिकतर मवेशियों ने जीआईसी मैदान को ही ठिकाना बना लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ा जाएगा। मैदान से मवेशियों को दूर किया जाएगा।

अदनान अहमद।

अदनान अहमद।

अदनान अहमद।

अदनान अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed