फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cash crises in after two days

कल से और ज्यादा गहरा सकता है नकदी संकट

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cash crises in after two days
नोट की सच्चाई
यह कैसी विडंबना है कि आम आदमी अपनी ही गाढ़ी कमाई के लिए बैंकों में चार-चार घंटे लाइन लगा रहा है, और  मिल रहा है उसे दो हजार रुपये । फिलहाल एक दिसंबर से बैंकों में नकदी के लिए और किल्लत हो सकती है। 30 दिसंबर की आधी रात को विभिन्न बैंकों में वेतन और पेंशन का लगभग 64 करोड़ रुपये पहुुंच रहे हैं। इन रुपयों को निकालने के लिए कर्मचारी जब बैंक पहुंचेंगे, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


जिले के केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में 30 नवंबर की आधी रात को लगभग 64 करोड़ रुपये पहुंचने वाले हैं। इन रुपये को लेने के लिए जब कर्मचारी और पेंशनर बैंक पहुंचेगा, तो स्थिति और नाजुक हो सकती है। दूसरी तरफ अभी भी  जिले की ग्रामीण और शहरी शाखाओं में उमड़ने वाली भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइन देखकर लोगों को पसीना छूट रहा है। बैंक के अंदर का आलम बहुत ही चिंताजनक है। लाइन में खड़े लोग धक्का-मुक्की करने के साथ ही शोर मचा रहे हैं। चार-चार घंटे लाइन में खड़े होने के बाद ग्राहकों को कभी दो हजार, तो कभी चार हजार देकर वापस किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों के अधिकांश बैंकों में कैश नहीं होने के कारण ताला नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed