{"_id":"6560cc8087294effec0d887b","slug":"case-registered-against-15-including-former-general-secretary-of-junior-bar-association-for-threatening-mining-inspector-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7987-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खनन निरीक्षक को धमकी देने पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री समेत 15 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खनन निरीक्षक को धमकी देने पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री समेत 15 पर मुकदमा दर्ज
Fri, 24 Nov 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
कचहरी स्थित कार्यालय में खनन निरीक्षक को वाहन का चालान न हटाने पर धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जूबाए के पूर्व महामंत्री समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार जिले में खनन निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में खनन निरीक्षक ने बताया है कि 21 नवंबर को चेकिंग के दौरान नितिन दुबे के ट्रक का उपखनिज के ओवरलोडिंग परिवहन में ऑनलाइन चालान करने पर धमकी मिलने लगी। रात में मुक्कु ओझा ने फोन पर धमकी दी। बुधवार को कार्यालय में वाहन स्वामी नितिन दुबे, जूबाए के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा समेत 10-12 अज्ञात लोग पहुंचे। धमकाते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मुकदमे से आक्रोशित ऑल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने मुकदमे की निंदा की। कहा कि खनन अधिकारी मनमाने तरीके से वाहन स्वामियों से वसूली कर रहे हैं। बैठक में पूर्व महामंत्री संतोष नारायण मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, विनय सिंह, अनिल तिवारी, शक्ति सिंह मौजूद रहे। लालगंज के अधिवक्ताओं ने भी निंदा करते हुए खनन निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।