फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   case of rape of a minor.

Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा, 53 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
case of rape of a minor.
नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम आतिफ शमीम की अदालत ने यह फैसला सुनाया। पट्टी के एक गांव निवासी दोषी अशोक कुमार उर्फ बबलू पर 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह अर्थदंड पीड़िता को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता की उम्र 15 वर्ष थी। 18 अप्रैल 2017 की देर रात अशोक कुमार ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अशोक कुमार एक वर्ष से पीड़िता को शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए जोर दिया, तो अभियुक्त ने उसे गाली दी। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और पीटा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों ने अदालत में अपना पक्ष रखा। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार पांडेय ने राज्य की ओर से पैरवी की। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और गवाहों पर विचार किया। दोषी को पाक्सो अधिनियम के तहत सजा सुनाई गई। अर्थदंड की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed