फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case of murder filed against three employees of de-addiction center

Pratapgarh News: नशा मुक्ति केंद्र के तीन कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jul 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case of murder filed against three employees of de-addiction center
गायघाट रोड दहिलामऊ में लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान भर्ती मरीज की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में दो दिन बाद पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए 22 जुलाई को भर्ती लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी दीपचंद्र कौशल को कर्मचारियों ने 21 जुलाई की रात जमकर पीटा था। पिटाई से दीपचंद्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपचंद्र की मौत वजह सिर में सिर पर आई चोट बताई गई। इस मामले में मृतक दीपचंद्र की पत्नी रेनू कौशल की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर रात नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी आकाश, शैलेंद्र सिंह निवासी बाबूगंज हुसैनीपुर फतेहपुर व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है, लेकिन इन्कार कर रही है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed