फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case for teacher recruitment fraud case near Sp

एसपी के पास पहुंचा शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का मामला

Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case for teacher recruitment fraud case near Sp
teacher shimla
 बेसिक शिक्षा विभाग के फर्जीवाड़े में शामिल 41 लोगों पर मुकदमा नहीं दर्ज होने का मामला एसपी के पास पहुंच गया है। गुरुवार को बीएसए ने एसपी से मुलाकात कर थानों में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज होने की व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि शासन रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मांग रहा है, मगर थानों में मुकदमे नहीं दर्ज हो रहे हैं।  
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में फर्जी अंकपत्र और प्रमाणपत्र लगाकर सहायक अध्यापक पद की नौकरी हथियाकर 5.23 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले 41 लोगों पर अब तक विभाग की तरफ से मुकदमा नहीं दर्ज कराया जा सका है। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने संबंधित थाने में तहरीर तो दी, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है। बीएसए ने गुरुवार को एसपी देवरंजन वर्मा से मुलाकात कर थानों में पड़ी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने को कहा। एसपी ने पूरे मामले से अवगत होने के बाद जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इधर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने नेताओं के आवास पर डेरा डाल दिया है। उनका यह प्रयास है कि किसी भी दशा में मुकदमा न दर्ज होने पाए। फिलहाल अब गेंद एसपी के पाले में चली गई है। अगर एसपी का निर्देश जारी हुआ तो फर्जीवाड़े में शामिल 41 लोगों पर जल्द ही मुकदमा दर्ज होगा। फर्जीवाड़े में शामिल 41 लोगों में अधिकांश जिले के ही रहने वाले हैं। इसलिए बेसिक शिक्षा कार्यालय में अंदर से बाहर तक होने वाली गतिविधियों से वह पूरी तरह परिचित हैं। फिलहाल अब यह देखना है कि पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में कितनी दिलचस्पी दिखाती है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एसपी से बात हो चुकी है, जल्द ही मुकदमा दर्ज हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed