{"_id":"650877aaa615640bd50dabd4","slug":"case-filed-against-two-for-gang-rape-of-a-girl-obscene-photo-goes-viral-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-223394-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवती के साथ गैंगरेप में दो पर केस, अश्लील फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवती के साथ गैंगरेप में दो पर केस, अश्लील फोटो वायरल
Mon, 18 Sep 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Sep 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील फोटो भी वायरल कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सांगीपुर के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती का आरोप है कि राजमतीपुर पूरे बक्सी निवासी सौरभ उर्फ लल्लू व रामजाने वर्मा ने उसके साथ घर में घुसकर गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसके दिव्यांग पिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद