{"_id":"63ea7d99fa83c2301007039a","slug":"case-filed-against-those-who-kidnapped-the-doctor-swot-team-reached-for-investigation-pratapgarh-news-c-3-1-55441-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: चिकित्सक को अगवा करने वालों पर मुकदमा, जांच को पहुंची स्वॉट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: चिकित्सक को अगवा करने वालों पर मुकदमा, जांच को पहुंची स्वॉट टीम
Mon, 13 Feb 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक को अगवा कर घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल की जांच करने के लिए सोमवार को स्वॉट टीम पहुंचीं। पीड़ित चिकित्सक से पूछताछ के बाद बदमाशों तक पहुंचने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल खंगालते रहे। गांव में सुरक्षा के लिए लगाई गई पीएसी हटा ली गई।
लीलापुर थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान निवासी डॉ. बनवारीलाल सोनी (70) को शनिवार की रात कार सवार बदमाश अगवा कर ले गए थे। कुछ बदमाश घर में लूटपाट के बाद भाग निकले। रात में बदमाश चिकित्सक को गजराही नहर के पास कार से छोड़कर चले गए थे। रविवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी।
इस मामले में चिकित्सक के वैज्ञानिक बेटे डॉ. गिरधारीलाल सोनी ने प्रदेश के मुख्य सचिव समेत अन्य उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी थे। जिसके बाद घटनास्थल का सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने निरीक्षण किया। रविवार देर रात पुलिस ने कौशाम्बी से पहुंची बेटी सुषमा सोनी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की खोजबीन में जुटी स्वॉट टीम सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित चिकित्सक से पूछताछ के बाद गजराही पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन करती रही। इस दौरान टाइनी बैंक शाखा से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए। भुक्तभोगी के मुताबिक घटना के दौरान घर पर मौजूद व उन्हें अगवा करने वाले कार सवार बदमाश लगातार मोबाइल पर बात कर रहे थे।
ऐसे में पुलिस मोबाइल वीटीएस खंगालती रही, ताकि बदमाशों तक पहुंच सके। पुणे से डॉक्टर का वैज्ञानिक बेटा रविवार को किन्हीं कारणों से वह आ नहीं सका। उसने बताया कि दो दिन बाद वह घर पहुंचेगा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। लालगंज सीओ के नेतृत्व में गठित तीन टीमें बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर पहलुओं पर छानबीन कर रही हैं। अभी तक की छानबीन व तहरीर में लूट की बात सामने नहीं आई है।