{"_id":"6927421c28f8ce915a04a520","slug":"case-filed-against-five-people-including-former-mla-for-land-grabbing-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-152707-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन कब्जाने में पूर्व विधायक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन कब्जाने में पूर्व विधायक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 26 Nov 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी की जमीन पर कब्जा करने और मारपीट के मामले में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना, उनके भाई, पत्नी समेत पांच के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एमपीएमएलए कोर्ट की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी यादव के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
अंतू इलाके के पूरे अंती निवासी नंदलाल ने एमपीएमएलए कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया, जिसमें उसने बताया कि पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, भाई भूपेंद्र यादव, रुद्रास, ऊषा और माधुरी उसके खेत में लगे बांस-बल्ली तोड़ जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
नंदलाल ने घटना की तहरीर अंतू पुलिस को दी, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। दायर वाद पर न्यायालय ने बीते 11 नवंबर को पूर्व विधायक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे की शिकायत पर दिलीपपुर एसओ लाइन हाजिर
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में विवादित जमीन पर निर्माण व कब्जे की शिकायत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय में लंबित वाद दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराते हुए एसपी को पुलिस की मौजूदगी व निर्माण करने वालों से बातचीत का वीडियो भी उपलब्ध कराया था। कुछ दिन पहले कंधई थानाध्यक्ष को भी एसपी से लूट की सूचना न देने पर लाइन हाजिर किया जा चुका है।