फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against three accused in the kidnapping of the girl, fear of conversion

Pratapgarh News: युवती के अपहरण में तीन आरोपियों पर मुकदमा, धर्म परिवर्तन कराने की आशंका

Sat, 13 May 2023 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 May 2023 06:25 PM IST
सार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बाबागंज के पास रहने वाले एक युवक ने नगर कोतवाली में जौनपुर के मछली शहर के इमरान उर्फ पप्पू खान व दो अज्ञात लोगों पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Case against three accused in the kidnapping of the girl, fear of conversion
एफआईआर - फोटो : social media

विस्तार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बाबागंज के पास रहने वाले एक युवक ने नगर कोतवाली में जौनपुर के मछली शहर के इमरान उर्फ पप्पू खान व दो अज्ञात लोगों पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है। उसने बहन का धर्म परिवर्तन कराकर उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पीड़ित जौनपुर का मूल निवासी है। वह पत्नी व बहन सहित परिवार के साथ प्रतापगढ़ के बाबागंज में रहता है। आरोप है कि मुख्य आरोपी एक बच्चे का पिता इमरान उर्फ पप्पू ने उसकी बहन का दो सहयोगियों की मदद से बीते 12 मई को अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित ने बहन का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने बहन के साथ सामूहिक दुराचार कर हत्या की आशंका जताई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बारे में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed