फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against 13 for murder of property dealer

प्रापर्टी डीलर की हत्या में 13 के खिलाफ केस

Sun, 10 May 2020 11:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case against 13 for murder of property dealer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रापर्टी डीलर की हत्या में पुलिस ने 10 नामजद व 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोली लगने से घायल दूसरे पक्ष के आनंद तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अभिरक्षा में सभी का उपचार चल रहा है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बराछा निवासी प्रापर्टी डीलर राम प्रसाद पांडेय की शुक्रवार दोपहर दहिलामऊ में फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। दोनों पक्ष के सात लोगों को गोली लगी थी। दूसरे पक्ष के आनंद तिवारी की रीढ़ में बुलेट फंसी हुई है। जिससे वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस अभिरक्षा में आनंद समेत अन्य घायलों को प्रयागराज के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार की देर रात मृतक राम प्रसाद के भाई लक्ष्मण प्रसाद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश तिवारी उर्फ साहब तिवारी, आनंद तिवारी उर्फ विवेक निवासी सगरा, अंजनी शुक्ला उर्फ राधे निवासी सलेमभदारी लालगंज, आदित्य सिंह उर्फ मेजर निवासी लालगंज बैसवारा रायबरेली, मोनू तिवारी उर्फ राहुल तिवारी हरवशपुर अंतू, राजकुमार मौर्या निवासी टेऊंगा, अमित राजा निवासी अज्ञात, रवि सिंह निवासी भुआलपुर, विनोद यादव उर्फ मोनू व रवी मिश्रा निवासी सगरा व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed