फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Campaign caught polythene, fined 1.5 lakh

अभियान चलाकर पकड़ा पालिथीन, लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

Tue, 11 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Campaign caught polythene, fined 1.5 lakh
.मानिकपुर नगर में पालिथीन पकडने के बाद दुकान सील कराते ईओ मानिकपुर। - फोटो : PRATAPGARH
नगर पंचायत मानिकपुर ने अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक गिलास, पत्तल पकड़ी गई। इस दौरान तीन दुकानों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किया गया। दोपहर के बाद सड़कों पर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मानिकपुर के ईओ सुशील कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में पन्नी और प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इसमें मानिकपुर कस्बे की तीन दुकानों से भारी मात्रा में प्लास्टिक के गिलास, पत्तल, पन्नी पकड़ी गई। इसमें दिलशाद पुत्र मुशीर निवासी खानकाह की अलीगंज चौराहा स्थित परचून की दुकान, प्रेमलाल पुत्र मथुरा प्रसाद की राना पट्टी स्थित किराने की दुकान से भारी मात्रा में पन्नी और प्लास्टिक की वस्तुएं बरामद होने पर दोनों की दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके पर मिले प्लास्टिक और पन्नी को कार्यालय ले जाया गया। उधर लाटतारा के रामनरेश मौर्य की दुकान से भी पन्नी और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की गई। इस दुकानदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। दोपहर बाद नगर पंचायत कर्मियों ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। इस दौरान टीम में ईओ के साथ बाबी, आत्मानंद गुप्ता, रमेश सहित पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed